HDFC Bank Downtime: इस दिन होगा सिस्टम अपग्रेड, जानें-कितनी देर बंद रहेगी UPI सर्विस

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 2, 2024, 02:00 PM IST

HDFC Bank Downtime: एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को ईमेल भेजकर सूचित किया है कि आने वाले दिनों में सिस्टम अपग्रेड से उनके बैंकिंग अनुभव में सुधार होगा। लेकिन कुछ समय के लिए कुछ बैंकिंग सर्विस प्रभावित होंगी। अगर आप एचडीएफसी बैंक के ग्राहक हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है।

KEY HIGHLIGHTS
  • डेबिट और क्रेडिट कार्ड सर्विस चालू रहेगी।
  • एटीएम से कैश की निकासी कर सकेंगे।
  • 13 जुलाई को होगा सिस्टम अपग्रेड।

HDFC Bank Downtime: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक की सर्विसेज अपग्रेड के लिए कुछ समय तक बंद रहेंगी। बैंक ने अपने ग्राहकों को ईमेल भेजकर सूचित किया है कि आगामी सिस्टम अपग्रेड से उनके बैंकिंग अनुभव में सुधार होगा, जिससे पर परफॉरमेंस की गति बढ़ेगी, हाई ट्रैफिक को प्रबंधित करने की क्षमता बढ़ेगी। एचडीएफसी बैंक के अनुसार, 13 जुलाई 2024 को कुछ समय के लिए सेवाएं प्रभावित होंगी। सिस्टम अपग्रेड की शरुआत शनिवार, 13 जुलाई 2024 को सुबह 3 बजे शुरू होगी और 13 जुलाई 2024 को शाम 4:30 बजे यह समाप्त हो जाएगी।

HDFC Bank scheduled downtime

बैंक ने ग्राहकों को किया सूचित

एचडीएफसी बैंक के मेल के अनुसार, हमने असुविधा को कम करने के लिए इस अपग्रेड को दूसरे शनिवार, बैंक अवकाश पर निर्धारित किया है। फिर भी हम आपको सलाह देते हैं कि आप अपनी बैंकिंग गतिविधियों की योजना पहले से बना लें। हम आपको बेहतर सेवा देने के लिए अपने सिस्टम को बेहतर बनाते हैं।

End of Feed