HDFC बैंक ने FD पर दिया अपने ग्राहकों को झटका, इन बैंकों ने भी ब्याज दर में किया बदलाव

HDFC बैंक ने FD के ग्राहकों को जोरदरा झटका दिया है। बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दरों में कटौती की है। इसके अलावा और भी कई बैंकों ने FD की ब्याज दरों में बदलाव में किया है। ​इंडसइंड बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर मिलने वाले ब्याज में बदलाव किया है।

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक ने अपनी चुनिंदा अवधि की फिक्स्ड डिपॉडिट स्कीम की ब्याज दरों में कटौती की है। ब्याज दरों में बदलाव के बाद बैंक सामान्य ग्राहकों को 7 दिनों से 10 वर्षों में मैच्योर होने वाली FD स्कीम पर 3 फीसदी से लेकर 7.20 फीसदी तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को इन अवधि की डिपॉजिट पर 3.5 फीसदी से 7.75 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। नई ब्याज दरें 1 अक्टूबर 2023 से प्रभावी हैं।

FD Rates, Fixed Deposits, HDFC Bank, Saving,  सेविंग, एफडी

5 बेसिस प्वाइंट की कटौती

बैंक ने 4 साल 7 महीने या 55 महीने की अवधि की एफडी पर मिलने वाले ब्याज में 5 बेसिस प्वाइंट (BPS) की कटौती की है। इससे पहले HDFC बैंक स्पेशल अवधि की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7.25 प्रतिशत और बुजुर्गों को 7.75 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा था। एचडीएफसी बैंक के अलावा, इंडसइंड बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक ने भी अपनी एफडी स्कीम की ब्याज दरों में बदलाव किया है।

End of Feed