नया नया क्रेडिट कार्ड लिया है, जानिए रिवॉर्ड पॉइंट्स क्या हैं? कितने तरह के होते हैं

Credit Card Rewards Points: त्योहारी सीजन आ गया है। सेल भी शुरू हो गई है। आप खरीददारी के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते होंगे। इसमें आपको रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं। अगर आपने नया नया क्रेडिट कार्ड लिया है तो जान लीजिए इसमें ये क्या है और कितने तरह के होते हैं। इसे कैसे इस्तेमाल करें।

Credit Card Rewards Points: अगर आपने हाल ही में क्रेडिट कार्ड लिया है तो यह जरूरी है कि इससे जुड़ी सभी जानकारियों से आप अवगत हों। रिवॉर्ड्स क्रेडिट कार्ड्स का एक ऐसा पहलू है जो उन्हें इतना लोकप्रिय बनाता है। ये आपको आपके खर्चों पर बचत करने में मदद करते हैं, साथ ही आपको आकर्षक डील्स का फायदा भी देते हैं। क्या आप जानते हैं कि क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड्स कई तरह के होते हैं - कैशबैक, छूट, और रिडेम्पशन पॉइंट्स। इनका उपयोग आप ग्रॉसरी, जर्नी, लाइफस्टाइल, वेलनेस, एंटरटेनमेंट, बाहर खाना खाने और अन्य कई खरीदारी पर बचत करने के लिए कर सकते हैं।

Credit Card Rewards Points

क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट्स के बारे में जानिए (तस्वीर-Canva)

रिवॉर्ड पॉइंट्स हैं क्या?

हर बार जब आप अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं, कार्ड जारीकर्ता उस ट्रांजेक्शन से इंटरचेंज शुल्क कमाता है। यह शुल्क आमतौर पर 1-2% के बीच होता है। रिवॉर्ड पॉइंट्स मूलतः उस इंटरचेंज शुल्क का एक हिस्सा होते हैं जो कार्ड जारीकर्ता किसी विशेष मर्चेंट या श्रेणी के साथ ट्रांजेक्शन करने पर कार्ड कस्टमर्स को रिवॉर्ड्स और कैशबैक के रूप में लौटाता है। सरल शब्दों में, रिवॉर्ड्स का उद्देश्य क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है।

End of Feed