LPG: हरदीप सिंह पुरी बोले- रसोई गैस के फर्जी ग्राहकों की पहचान के लिए ई-केवाईसी वेरिफिकेशन

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 10, 2024, 07:42 PM IST

LPG eKYC Verification: हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि पेट्रोलियम विपणन कंपनियां एलपीजी ग्राहकों के लिए आधार के माध्यम से ईकेवाईसी सत्यापन कर रही हैं, ताकि उन फर्जी ग्राहकों को हटाया जा सके। भारत में 32.64 करोड़ एक्टिव घरेलू एलपीजी उपयोगकर्ता हैं।

LPG eKYC Verification: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियां फर्जी उपभोक्ताओं को हटाने के लिए रसोई गैस ग्राहकों का आधार के जरिये ई-केवाईसी सत्यापन कर रही हैं। आधार की मदद से ई-केवाईसी (ऑनलाइन ग्राहक सत्यापन) की प्रक्रिया उन फर्जी ग्राहकों को अलग करने के लिए की जाती है जिनके नाम पर बुक कराई गई रसोई गैस का इस्तेमाल वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में किया जाता है।

LPG Connection E-KYC verification

पेट्रोलियम कंपनियां कर रही हैं ईकेवाईसी

परिवारों को 14.2 किलोग्राम वाला सिलेंडर 803 रुपये (लगभग 56.5 रुपये प्रति किलोग्राम) की दर से खरीदना पड़ता है जबकि होटल एवं रेस्तरां जैसे वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को 19 किलोग्राम का वाणिज्यिक सिलेंडर 1,646 रुपये (86.3 रुपये प्रति किलोग्राम) में मिलता है। हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि पेट्रोलियम विपणन कंपनियां एलपीजी ग्राहकों के लिए आधार के माध्यम से ईकेवाईसी सत्यापन कर रही हैं, ताकि उन फर्जी ग्राहकों को हटाया जा सके, जिनके नाम पर कुछ गैस वितरक अक्सर वाणिज्यिक सिलेंडर बुक करते हैं। यह प्रक्रिया आठ महीने से अधिक समय से लागू है।

End of Feed