'PM सूर्य घर' इंस्टॉलेशन में टॉप पर है ये राज्य, इतने % दे रहा योगदान; उत्पाद कर रहा इतने मेगावाट बिजली

देशभर में गुजरात पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल्स इंस्टॉलेशन में सबसे टॉप पर है। राज्य में स्थापित 3.36 लाख सोलर रूफटॉप पैनल्स से 1232 मेगावाट ऊर्जा का उत्पादन किया जा रहा है। सरकार का दावा है कि इस ऊर्जा उत्पादन से 1284 मीट्रिक टन कोयले की बचत के साथ 1504 मीट्रिक टन CO₂ उत्सर्जन में कमी आई है।

गांधीनगर : पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु निर्धारित 3.05 लाख सोलर रूफटॉप पैनल्स के इन्स्टॉलेशन्स का लक्ष्य समय से पहले पूरा कर लिया है। राज्य सरकार की संस्था गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (GUVNL) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 11 मई 2025 तक गुजरात में पीएम सूर्य घर योजना के तहत 3.36 लाख सोलर रूफटॉप पैनल्स स्थापित किए गए हैं, जो पूरे देश में सबसे अधिक है। इस योजना के बेहतरीन कार्यान्वयन के कारण आज गुजरात सोलर रूफटॉप इन्स्टॉलेशन्स में देश में अकेले 34% का योगदान दे रहा है। यह उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत गुजरात के 3.03 लाख उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार की ओर से ₹2362 करोड़ की सब्सिडी दी गई है।

Gujarat top in PM Surya Ghar installation

गुजरात बना सौर ऊर्जा का सिरमौर

देश के पांच शीर्ष राज्य

इस योजना की सफलता में देश के शीर्ष पांच राज्यों की बात करें तो पहले नंबर पर गुजरात के बाद महाराष्ट्र 1.89 लाख सोलर रूफटॉप पैनल इंस्टॉलेशंस के साथ दूसरे स्थान पर है, उत्तर प्रदेश 1.22 लाख इंस्टॉलेशंस के साथ तीसरे स्थान पर, केरल 95 हजार इंस्टॉलेशंस के साथ चौथे स्थान पर और राजस्थान 43 हजार इंस्टॉलेशंस के साथ पांचवे स्थान पर है।

End of Feed