रोज 50 रुपये बचाकर पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में करें निवेश, मैच्योरिटी पर मिलेंगे 35 लाख

ग्राम सुरक्षा में निवेश करने के लिए कम से कम 19 साल की उम्र होनी चाहिए और अधिकतम 55 साल का व्यक्ति इस स्कीम में निवेश कर सकता है। आमतौर पर पोस्ट ऑफिस में निवेश को सुरक्षित माना जाता है। इसलिए बड़ी संख्या में लोगों ने पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स निवेश किया है।

Gram Suraksha Yojana: पोस्ट ऑफिस कई तरह की स्मॉल सेविंग स्कीम (Small Saving Schemes) चलाता है। इसके पास हर उम्र और हर वर्ग के लोगों के लिए स्कीम उपलब्ध हैं। इनमें से कई लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। ऐसी एक स्कीम का नाम है ग्राम सुरक्षा योजना (Gram Suraksha Yojana)। यह स्कीम खासतौर पर ग्रामीणों के लिए है। इस स्कीम को रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम के तहत चलाया जाता है।

Saving Tips,  gram suraksha yojana,  gram suraksha yojana money, ग्राम सुरक्षा योजना,

ग्राम सुरक्षा योजना के लिए आप हर रोज 50 रुपये बचाकर अपने भविष्य के लिए बड़ी रकम जमा कर सकते हैं। आमतौर पर पोस्ट ऑफिस में निवेश को सुरक्षित माना जाता है। इसलिए बड़ी संख्या में लोगों ने पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स निवेश किया है।

कौन कर सकता है निवेश?

ग्राम सुरक्षा में निवेश करने के लिए कम से कम 19 साल की उम्र होनी चाहिए और अधिकतम 55 साल का व्यक्ति इस स्कीम में निवेश कर सकता है। ग्राम सुरक्षा योजना का सम एश्योर्ड 10,000 रुपये है और अतिकतम 10 लाख रुपये तक इस स्कीम में निवेश किया जा सकता है। प्रीमिय मंथली, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर जमा कर सकते हैं। अगर कोई इस पॉलिसी को सरेंडर करना चाहता है, तो स्कीम शुरू होने की तारीख से तीन साल बाद इसे सरेंडर कर सकता है। इस स्कीम में निवेश करने वालों को चार साल बाद लोन की सुविधा मिलती है।

End of Feed