Govinda Naam Mera Movie: कॉमेडी और रोमांस से भरपूर है विकी कौशल की फिल्म गोविंदा नाम मेरा, जानें ओटीटी पर कैसे देखें

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Dec 15, 2022, 07:48 AM IST

Govinda Naam Mera Movie: विकी कौशल, कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर की फिल्म गोविंदा नाम मेरा कल यानी 16 दिसंबर 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी बेहद दिलचस्प रहने वाली है। अपनी धमाकेदार कॉमेडी और रोमांटिक सीन से यह दर्शकों को बांधे रहने में कामयाब होगी। यहां जानें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कैसे देख सकेंगे।

Govinda Mera Naam Movie: विकी कौशल और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म गोविंदा नाम मेरा को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। विकी फिल्म इंडसट्री के उन अभिनेताओं में शुमार हैं, जिसने अपने दम पर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है। अभिनेता को अब तक आपने सीरियस किरदारों में देखा होगा, लेकिन अब वह अपनी अपकमिंग फिल्म गोविंदा नाम मेरा (Govinda Naam Mera) में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में विकी कौशल के साथ कियारा आडवाणी Kiara Advani और भूमि पेडनेकर Bhumi Pednekarअपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरते हुए नजर आने वाली हैं। फिल्म में विकी कौशल और कियारा आडवाणी कोरियोग्राफर की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

Govinda naam mera

गोविंदा नाम मेरा ऑनलाइन देखें

फिल्म में विकी कियारा को अपना दिल दे बैठते हैं, दोनों का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा होता है। वहीं भूमि पेडनेकर ने विकी कौशल की पत्नी का रोल निभाया है। विकी भूमि के साथ मजबूरीवश अपना समय काट रह होते हैं, वह उनसे तलाक चाहते हैं। लेकिन इसके बदले भूमि उनसे 2 करोड़ रुपये मांगती है। वहीं फिल्म में एक बड़ा ट्विस्ट तब देखने को मिलता है, जब अचानक मर्डर हो (Govinda Naam Mera Story) जाता है।

End of Feed