NPS: नहीं होगी OPS की वापसी! NPS के तहत ही आखिरी सैलरी का आधा पेंशन के रूप में दे सकती है सरकार

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 10, 2024, 02:14 PM IST

NPS vs OPS: सरकार का लक्ष्य राष्ट्रीय पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत आने वाले केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को उनके अंतिम वेतन का 50% पेंशन के रूप में देकर उन्हें आश्वस्त करना है। सरकार को लगता है कि इससे उनके भुगतान से संबंधित चिंताओं को दूर किया जा सकता है।

NPS vs OPS: नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) को लेकर सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत आने वाले केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही उनके अंतिम वेतन का 50 फीसदी पेंशन के रूप में मिल सकता है, क्योंकि सरकार भुगतान असमानताओं पर चिंताओं को दूर करना चाहती है। इस संबंध में संभावना तलाशने के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त सचिव टीवी सोमनाथन की अध्यक्षता में एक समिति की घोषणा की थी। इसके बाद पेमेंट असमानताओं को दूर करने की बात सामने आ रही है।

National Pension System

नहीं होगी OPS की वापसी

TOI की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) की वापसी से इनकार कर दिया है। इसमें वेतन आयोग की सिफारिशों के साथ समायोजित आजीवन पेंशन के रूप में अंतिम वेतन के आधे हिस्से की गारंटी दी गई थी। एनपीएस एक डिफाइन्ड कंट्रीब्यूशन स्कीम है। इसमें कर्मचारी अपनी बेसिक सैलरी का 10 फीसदी योगदान करते हैं और इस योगदान के बराबर सरकार 14 प्रतिशत योगदान देती है।

End of Feed