सरकार ने जारी किए 5 हेल्पलाइन नंबर, कहा- फोन में कर लें सेव, एक कॉल से बदल सकती है आपकी जिंदगी

सामाजिक न्याय मंत्रालय ने अपने फेसबुक पेज पर 5 ऐसे हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं जो कभी भी आपकी मदद कर सकते हैं। मंत्रालय ने अपील की है कि इन नंबर्स को अपने फोन में जरूर सेव कर लें।

कई बार जिंदगी की मुश्किलें ऐसी होती हैं, जिनसे अकेले निपटना आसान नहीं होता। बुजुर्गों को मदद की जरूरत हो, अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों के साथ अत्याचार हो, कोई नशे की लत से बाहर निकलना चाहता हो या ट्रांसजेंडर समुदाय का कोई व्यक्ति सहायता तलाश रहा हो, अब मदद पाने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार ने समाज के अलग-अलग वर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पांच महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर साझा किए हैं। खास बात यह है कि इन नंबरों पर मुफ्त, गोपनीय और 24 घंटे सहायता उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।

gov helpline number

सामाजिक न्याय मंत्रालय ने साझा किए हेल्पलाइन नंबर

सामाजिक न्याय मंत्रालय ने साझा किए हेल्पलाइन नंबर

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक जागरूकता पोस्टर साझा किया है। इसमें समाज के पांच अलग-अलग वर्गों के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई है। मंत्रालय का संदेश साफ है कि जरूरत के समय एक फोन कॉल किसी की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकती है।

End of Feed