यूटिलिटी

अब ड्राइविंंग लाइसेंस स्पीड पोस्ट से पहुंचेगा आपके घर, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर- जानें पूरा प्लान

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Feb 15, 2023, 02:42 PM IST

Driving License in Madhya Pradesh: अब जब आप ड्राइविंग लाइसेंस बनवाएंगे, तो काउंटर पर ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के साथ-साथ स्पीड पोस्ट की मदद से ड्राइविंग लाइसेंस घर पर मंगवाने का ऑप्शन भी दिया जाएगा। हालांकि आपको स्पीड पोस्ट का खर्च खुद उठाना होगा।

Image

Driving License in Madhya Pradesh

Photo : iStock

Driving License in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। दरअसल अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को बार-बार आरटीओ दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और स्पीड पोस्ट के जरिए ही ड्राइविंग लाइसेंस आपके घर पहुंचेगा। खुद राज्य के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ड्राइविंग लाइसेंस को घर तक पहुंचाने के लिए दिशा निर्देश जारी किया है।

इससे दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस के लिए बार-बार आरटीओ दफ्तर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अब जब आप ड्राइविंग लाइसेंस बनवाएंगे, तो काउंटर पर ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के साथ-साथ स्पीड पोस्ट की मदद से ड्राइविंग लाइसेंस घर पर मंगवाने का ऑप्शन भी दिया जाएगा। हालांकि आपको स्पीड पोस्ट का खर्च खुद उठाना होगा।

राज्य के परिवहन विभाग की ओर से शुरू हुई इस नई व्यवस्था से जहां राज्य के आम लोग आरटीओ दफ्तर जाने से बचेंगे, तो वहीं उनका समय भी बचेगा। हालांकि अभी इसकी शुरुआत एक जिले से की जाएगी और फिर धीरे-धीरे ये पूरा राज्य में लागू हो जाएगा।

अगर आप मध्य प्रदेश के नागरिक हैं, और आपका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बना है तो आपको सबसे पहले मध्य प्रदेश परिवहन विभाग की वेबसाइट www.transportmp.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाने के बाद आपको यहां से फॉर्म डाउनलोड करना होगा। डाउनलोड किए गए फॉर्म को भरकर आपको जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ इसे स्थानीय आरटीओ दफ्तर पर जाकर देना होगा। डॉक्यूमेंट्स देने के बाद आपको यहां से आपका टाइम स्लॉट मिलेगा। तय टाइम स्लॉट पर ड्राइविंग टेस्ट देने के बाद पास होने पर दो से तीन हफ्ते के अंदर आपका ड्राइविंग लाइसेंस बन जाएगा।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article