देश में पहली बार 62000 रुपये के पार पहुंचा सोने का भाव, गुरुवार को कीमतों में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी

Gold Price Today: गुरुवार को सोने की कीमतों में 940 रुपये प्रति 10 ग्राम की जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली, जिसके बाद दिल्ली में सोने का भाव 62 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से भी ऊपर पहुंच गया। बताते चलें कि भारत में पहली बार सोने की कीमत 62 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गुरुवार को सोने की कीमत में 940 रुपये की बढ़ोतरी
  • बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 62 हजार के पार पहुंचा सोने का भाव
  • भारत में पहली बार 62 हजार रुपये के पार हुआ है सोने का दाम

Gold Price Today: ग्लोबल मार्केट में जबरदस्त ट्रेंड के बीच देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 940 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया। सोने की कीमत में आए इस उछाल के बाद दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 62,020 रुपये हो गई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने ये जानकारी दी। बताते चलें कि पिछले कारोबारी सत्र में सोने के दाम 61,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुए थे। सोने के साथ चांदी की कीमत भी गुरुवार को 660 रुपये की बढ़त के साथ 76,700 रुपये प्रति किलो हो गई।

gold, gold price, gold price today, silver, silver price

Gold Price Today: सोने के भाव में गुरुवार को 940 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 2,039.50 डॉलर प्रति औंस हुआ सोने का भाव

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘ग्लोबल मार्केट में कल रात की तेजी के बाद देश के घरेलू बाजार में सोना रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया है।’’ बताते चलें कि विदेशी बाजारों में सोना बढ़त के साथ 2,039.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी भी उछाल के साथ 25.50 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई।

End of Feed