बेटी पैदा होने पर 51000 रुपए देगी सरकार, इस राज्य के लोगों को मिलता है खास तोहफा

Girl Child Birth Benefit Scheme: केंद्र और राज्य सरकार की ओर से समाज के खास वर्गों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक फीमेल चाइल्ड बर्थ गिफ्ट स्कीम है। इस स्कीम के तहत सरकार की ओर से 51,000 रुपए की आर्थिक मदद की जाती है। जिसका लाभ परिवार की अधिकतम दो बेटियों को मिलता है।

Girl Child Birth Benefit Scheme: केंद्र और राज्य सरकार की ओर से देश के नागरिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। यह योजनाएं कई बार देश के किसी वर्ग विशेष के लिए लाई जाती हैं। ऐसी ही एक योजना फीमेल चाइल्ड बर्थ गिफ्ट स्कीम है। इस योजना के तहत, परिवार में बेटी का जन्म होने पर 51,000 रुपए की आर्थिक मदद की जाती है।

Sarkari Scheme

बेटी पैदा होने पर सरकार करेगी आर्थिक मदद (Photo: iStock)

क्या है फीमेल चाइल्ड बर्थ गिफ्ट स्कीम

यह योजना वर्तमान में हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही है। यह योजना बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करती है और साथ ही, उनके भविष्य की शिक्षा और सुरक्षा के लिए लॉन्गटर्म फाइनेंशियल सिक्योरिटी भी सुनिश्चित करती है। “फीमेल चाइल्ड बर्थ गिफ्ट योजना” हिमाचल प्रदेश बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड (HPBOCWWB) द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के तहत बोर्ड दो बेटियों तक के लिए प्रत्येक बेटी के नाम 51,000 रुपए की राशि फिक्स्ड डिपॉजिट रिसिप्ट (FDR) के रूप में जमा करता है, जिसे बेटी के 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ही निकाला जा सकता है।

End of Feed