Aadhaar Update: फ्री में आधार अपडेट करने का आखिरी मौका, बदलवा लें एड्रेस से लेकर फोटो तक

Aadhaar Update: UIDAI के मुताबिक, हर 10 साल में आधार कार्ड की डिटेल अपडेट करना अनिवार्य है। किसी भी व्यक्ति को उसके जीवनकाल में सिर्फ एक बार ही आधार जारी किया जाता है। देश में आधार जारी करने की जिम्मेदारी UIDAI के पास है। आप अभी मुफ्त में आधार अपडेट करवा सकते हैं।

Aadhaar Update : आज के समय में आधार (Aadhaar) पहचान का सबसे जरूरी दस्तावेज है। इसके बिना किसी भी सरकारी स्कीम का फायदा लेना मुश्किल हो सकता है। किसी भी व्यक्ति को उसके जीवनकाल में सिर्फ एक बार ही आधार जारी किया जाता है। देश में आधार जारी करने की जिम्मेदारी UIDAI के पास है। कई बार आधार में लोगों की डिटेल्स गलत दर्ज हो जाते हैं। ऐसे में इसे सुधार करने और नए डिटेल्स अपडेट का ऑप्शन UIDAI देता है। अगर आधार में आपकी भी कोई डिटेल्स गलत दर्ज हो गई है, तो आप 14 दिसंबर तक फ्री में इसे अपडेट करा सकते हैं।

Aadhaar Update, UADAI,

अपडेट करना अनिवार्य

UIDAI के मुताबिक, हर 10 साल में आधार कार्ड की डिटेल अपडेट करना अनिवार्य है। आधार की नियामक संस्था ने मुफ्त आधार अपडेट के लिए 14 दिसंबर, 2023 तक का समय दिया है। आप आसानी से अपने आधार की डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं।

End of Feed