बहुत से लोगों के साथ ऐसा होता है कि वे लंबे समय तक इस्तेमाल न होने के कारण अपने डेबिट (Debit Card) या क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का PIN भूल जाते हैं। ऐसे में पिन को दोबारा कैसे पाया जाए यह समझ नहीं आता। अच्छी बात ये है कि अलग-अलग बैंक अपने ग्राहकों को ATM, मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग और कस्टमर केयर जैसे तरीकों से PIN दोबारा बनाने या रीसेट करने की सुविधा देते हैं। आइए जानते हैं कि Debit-Credit Card PIN भूल जाएं तो ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए-
डेबिट-क्रेडिट कार्ड का पिन भूल जाएं तो तुरंत करें ये काम (AI Generated Image)
Debit-Credit Card PIN भूल जाएं तो क्या करें
PIN भूल जाने पर नया कार्ड बनवाने की जरूरत नहीं होती। बैंक की सुविधा के अनुसार ग्राहक नया PIN जेनरेट कर सकते हैं।
कैसे करें पिन रिसेट
ATM
कई बैंक ATM के जरिए PIN बदलने या नया PIN बनाने की सुविधा देते हैं। उदाहरण के लिए SBI अपनी ATM सेवाओं में PIN Generation यानी Green PIN और PIN Change की सुविधा देता है।
अगर आपका बैंक ATM से PIN Reset की सुविधा देता है तो आमतौर पर आपको अपने बैंक के ATM पर कार्ड डालकर PIN Generation या PIN Change जैसे विकल्प को चुनना होगा। इसके बाद बैंक द्वारा मांगी गई जानकारी और OTP जैसी सुरक्षा प्रक्रिया पूरी करके नया PIN बनाया जा सकता है।
Mobile Banking App
कई बैंक मोबाइल ऐप के जरिए भी कार्ड का PIN Generate या Reset करने की सुविधा देते हैं। उदाहरण के लिए SBI के YONO प्लेटफॉर्म पर ATM/Debit Card को मैनेज करने के लिए Set/Reset ATM PIN का विकल्प उपलब्ध है।
इसी तरह Axis Bank की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक बैंक के मोबाइल ऐप में Credit Card सेक्शन के जरिए कार्ड का PIN Generate किया जा सकता है।
इसलिए अगर आप PIN भूल गए हैं तो अपने बैंक के आधिकारिक मोबाइल ऐप में Card या Debit/Credit Card Management सेक्शन चेक करें।
NetBanking
अगर आप इंटरनेट बैंकिंग इस्तेमाल करते हैं तो कुछ बैंक NetBanking के जरिए भी PIN दोबारा बनाने की सुविधा देते हैं।
HDFC Bank की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक Debit Card PIN भूलने की स्थिति में NetBanking में लॉग-इन कर Debit Card सेक्शन में जाकर PIN Regeneration का विकल्प इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बाद कार्ड चुनकर नया PIN जनरेट किया जा सकता है।
HDFC Bank के अनुसार Debit Card के लिए Instant PIN Generation का विकल्प भी उपलब्ध है।
Customer Care
अगर ATM, मोबाइल ऐप या NetBanking से PIN Reset नहीं हो पा रहा है तो बैंक के आधिकारिक Customer Care से संपर्क किया जा सकता है। कुछ बैंक IVR के जरिए PIN Generate या Reset करने की सुविधा देते हैं।
हालांकि, इस बात का खास ध्यान रखें कि Customer Care का नंबर हमेशा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या कार्ड के पीछे दिए गए स्रोत से ही लें। इंटरनेट पर मिले किसी अनजान नंबर पर कॉल कर कार्ड की जानकारी भूलकर भी शेयर न करें।
