Travel Insurance: फ्लाइट डिले हो गई या कैंसिल, ट्रैवल इंश्योरेंस से मिल सकता है 2 लाख तक का मुआवजा

Travel Insurance Claim: जब घने कोहरे के बीच खराब विजिबिलिटी के कारण कोई फ्लाइट उड़ान नहीं भर पाती है, तो एयरलाइंस अक्सर मौसम में सुधार का इंतजार करती हैं। अगर आपने अपनी फ्लाइट टिकट बुक करते समय ट्रैवल इंश्योरेंस खरीदा है, तो आप कवर के लिए क्लेम कर सकते हैं।

Travel Insurance: इस सप्ताह फ्लाइट की देर होने की खबरों ने जमकर सुर्खियां बटोरी हैं। घने कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी के चलते दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे से सैकड़ों उड़ानों में देरी हुई। इसका असर देशभर के एयरपोर्ट के ऑपरेशन पर पड़ा। फ्लाइट में हो रही देरी के कारण यात्रियों और एयरलाइन कर्मचारियों के बीच बहस की खबरें भी सामने आई हैं। ऐसे में आपकी फ्लाइट लेट हो जाती है या फिर कैंसिल हो जाती है, तो आपको एयरलाइन की तरफ से कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं।

flight insurance delayed due to fog

आपके पास क्या है ऑप्शन

लेकिन क्या आपके पास अपनी फ्लाइट के उड़ान भरने का इंतजार करने के अलावा कोई और विकल्प है? अगर आपने अपनी फ्लाइट टिकट बुक करते समय ट्रैवल इंश्योरेंस खरीदा है, तो आपकी उड़ान में देरी होने पर यह आपकी मदद कर सकता है। फ्लाइट में देरी के लिए कवरेज के साथ एक ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसी यात्रियों के लिए एक सुरक्षा कवच के रूप में काम करता है।

End of Feed