Mutual Funds: क्या होते हैं फिक्स्ड इनकम फंड्स, सालाना 7.67% ब्याज और सुरक्षा भी

म्यूचुअल फंड्स में इन्वेस्टमेंट की बात आते ही दिमाग में कई सारे सवाल दौड़ने लगते हैं। जहां एक तरफ हमारे मन में म्युचुअल फंड की सेफ्टी और फंड के रिटर्न्स से संबंधित सवाल आते हैं। वहीं दूसरी तरफ विभिन्न फंड्स और इनसे होने वाली कन्फ्यूजन से संबंधित सवाल भी हैं। आज हम जानेंगे कि फिक्स्ड इनकम म्यूचुअल फंड्स क्या होते हैं। साथ ही पिछले एक साल में शानदार प्रदर्शन करने वाले फिक्स्ड इनकम फंड्स के बारे में भी जानेंगे।

Fixed Income Mutual Funds: पिछले कुछ समय में म्यूचुअल फंड्स लोगों के लिए एक जबरदस्त इन्वेस्टमेंट ऑप्शन के रूप में सामने आए हैं। SIP के माध्यम से फंड में इन्वेस्ट करने की आसानी, बेहतर रिटर्न और इन्वेस्टमेंट के लिए विभिन्न फंड्स प्रदान करने जैसे कारणों की वजह से म्यूचुअल फंड्स ने लोगों के बीच में अपनी पहचान बनाई है। लेकिन जब भी म्युचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट की बात आती है तो बहुत से सवाल कन्फ्यूजन भी पैदा करते हैं। जहां एक तरफ म्युचुअल फंड में की जाने वाली इन्वेस्टमेंट की सेफ्टी और उसे पर प्राप्त होने वाले रिटर्न से संबंधित सवाल होते हैं। वहीं विभिन्न फंड्स में से किसी एक को चुनने का सवाल भी लोगों को अक्सर कन्फ्यूज करता है। आज हम आपको बताएंगे कि फिक्स्ड इनकम म्युचुअल फंड्स क्या होते हैं। साथ ही पिछले 1 साल के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले फिक्स्ड इनकम म्युचुअल फंड के बारे में भी बताएंगे।

Mutual Funds

क्या होते हैं फिक्स्ड इनकम म्यूचुअल फंड्स

क्या हैं फिक्स्ड इनकम म्यूचुअल फंड्स?

फिक्स्ड इनकम म्युचुअल फंड्स को डेट फंड्स भी कहा जाता है। ऐसे फंड्स जो नियमित कमाई वाले तरीकों में इन्वेस्ट करते हैं उन्हें फिक्स्ड इनकम म्युचुअल फंड्स कहा जाता है। इन फंड्स में इनवेस्ट की गई राशि सरकारी बॉन्ड्स, डिबेंचर्स, सिक्योरिटीज, कॉरपोरेट बॉन्ड्स और अन्य मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में इन्वेस्ट की जाती है। ये फंड्स फिक्स्ड इनकम सिक्योरिटीज में इन्वेस्ट कर उन पर प्राप्त होने वाले ब्याज के माध्यम से कमाई करते हैं। अन्य म्युचुअल फंड्स के मुकाबले फिक्स्ड इनकम फंड्स में अस्थिरता भी कम होती है।

End of Feed