Fastag Rule: 31 जनवरी के बाद डीएक्टिवेट हो जाएंगे ऐसे Fastag, पूरा कर लीजिए यह जरूरी काम

Fastag Rule: इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम एफिशिएंसी बढ़ाने और टोल प्लाजा पर वाहनों की निर्बाध आवाजाही को संभव बनाने के लिए एनएचएआई ने ‘एक वाहन, एक फास्टैग’ पहल लागू की है। पिछले फास्टैग 31 जनवरी, 2024 के बाद निष्क्रिय कर दिए जाएंगे। 8 करोड़ से अधिक वाहन चालक फास्टैग का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Fastag Rule: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सोमवार को कहा कि खाते में राशि होने के बावजूद अधूरे केवाईसी वाले फास्टैग 31 जनवरी के बाद निष्क्रिय कर दिए जाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम एफिशिएंसी बढ़ाने और टोल प्लाजा पर वाहनों की निर्बाध आवाजाही को संभव बनाने के लिए एनएचएआई ने ‘एक वाहन, एक फास्टैग’ पहल लागू की है। इसका उद्देश्य कई वाहनों के लिए एक ही फास्टैग के इस्तेमाल या एक विशेष वाहन के लिए कई फास्टैग जोड़ने पर रोक लगाना है।

Fastag

फास्टैग का केवाईसी

पब्लिक सेक्टर की यूनिट एनएचएआई ने बयान में कहा कि फास्टैग का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों को रिजर्व बैंक दिशानिर्देशों के अनुरूप अपने फास्टैग की केवाईसी प्रक्रिया पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। बयान के मुताबिक, किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए उपयोगकर्ताओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके नवीनतम फास्टैग का केवाईसी पूरा हो गया है। इसके साथ ही उपयोगकर्ताओं को ‘एक वाहन, एक फास्टैग’ का भी पालन करना होगा और अपने बैंकों के माध्यम से पहले जारी किए गए सभी फास्टैग को हटाना होगा।

End of Feed