Fastag KYC: जब से Paytm के साथ समस्याओं का दौर शुरू हुआ तभी से कस्टमर्स Fastag को लेकर असमंजस की स्थिति में बने हुए हैं। क्या आपने अपने Fastag का KYC अपडेट करवा लिया है? अगर नहीं तो आपको जल्द से जल्द अपने Fastag का KYC अपडेट करवा लेना चाहिए। ऐसा न होने की स्थिति में बैंक आपके Fastag को ब्लैकलिस्ट कर सकता है। अगर बैंक आपके Fastag को ब्लैकलिस्ट कर देता है तो 1 अप्रैल 2024 से आपके अकाउंट में बैलेंस होने के बावजूद भी आप Fastag से पेमेंट नहीं कर पायेंगे। आइये आपको बताते हैं कि आप घर बैठे अपने Fastag का KYC किस तरह से करवा सकते हैं?
Fastag का केवाईसी नहीं करवाया तो हो जायेंगे
एक वाहन एक Fastag
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग संस्था (NHAI) ने एक वाहन एक Fastag पॉलिसी को लागू कर दिया है। NHAI की इस पॉलिसी के अनुसार एक कस्टमर, एक वाहन के लिए एक ही Fastag का इस्तेमाल कर सकता है। साथ ही NHAI ने जानकारी देते हुए यह भी कहा है कि कस्टमर को बैंक से लिए गए सभी Fastag वापस करने होंगे और एक वाहन के लिए एक ही Fastag का इस्तेमाल करना होगा।इस तरह KYC करें अपडेट
आप घर बैठे इस तरह से अपने Fastag का KYC अपडेट करवा सकते हैं:स्टेप 1: सबसे पहले Fastag की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद अपने आधिकारिक मोबाइल नंबर को दर्ज करें। इसके बाद आपके फोन नंबर पर आये OTP को दर्ज कर लॉग इन करें।
स्टेप 3: इसके बाद आपके सामने होमपेज खुलेगा। इस होमपेज पर माई प्रोफाइल सेक्शन को खोजें। इसके बाद KYC के टैब पर क्लिक करें।
स्टेप 4: सभी जरूरी डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें और इसके बाद आपका KYC पूरा हो जाएगा।
