PM Kisan: किसानों को यहां मिलेंगे 9000 रुपये, क्या आप जानते हैं इस राज्य का नाम

क्या आप जानते हैं कि पीएम किसान योजना के तहत अब एक राज्य के किसानों को 6000 नहीं बल्कि सालाना 9000 रुपये मिला करेंगे? राजस्थान में किसानों को हर साल 8000 रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। लेकिन अब एक राज्य में किसानों को सालाना 9000 रुपये 3 किस्तों के माध्यम से मिला करेंगे। आइये आपको बताते हैं कि यह राज्य कौन सा है।

PM Kisan: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत 3 किस्तों के माध्यम से किसानों के खातों में सालाना 6000 रुपये ट्रान्सफर किये जाते हैं। इस पैसे का इस्तेमाल किसान खाद, बीज और उर्वरक खरीदने के लिए और कृषि संबंधित जरुरतों को पूरा करने के लिए कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पीएम किसान योजना के तहत अब एक राज्य के किसानों को 6000 नहीं बल्कि सालाना 9000 रुपये मिला करेंगे? आइये आपको बताते हैं कि यह कौन सा राज्य है।

PM Kisan

किसानों को यहां मिलेंगे 9000 रुपये

इस राज्य में मिलेंगे 9000 रुपये

किसानों को सालाना तौर पर 9000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने वाला राज्य कोई और नहीं बल्कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है। आपको बता दें कि 27 साल बाद दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से सत्ता में आई है और सत्ता में आने के बाद ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के किसानों को बड़ी खुशखबरी दे दी है। दिल्ली में अब किसानों को सालाना तौर पर 6000 रुपये नहीं बल्कि 9000 रुपये मिला करेंगे और 2000 रुपये की प्रत्येक किस्त की बजाय 3000 रुपये की 3 किस्त किसानों के खाते में ट्रान्सफर की जाएंगी। इस बात का जिक्र मुख्यमंत्री ने बजट पेश करने के दौरान किया था।

End of Feed