How To Check PF Balance: रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों के उज्जवल और सुरक्षित भविष्य के लिए भारत सरकार द्वारा PF की सुविधा चलाई जाती है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा लोगों के PF अकाउंट की देखरेख की जाती है। हर महीने कर्मचारियों की बेसिक कमाई का 12% हिस्सा काटा जाता है। इस 12% में से 8.33% हिस्सा EPS अकाउंट और शेष बचा 3.33% हिस्सा PF अकाउंट में जमा करवाया जाता है। लेकिन आपके PF अकाउंट में सही समय पर पैसा जमा हो रहा है या नहीं? यह चेक करने के लिए आपको अपने PF अकाउंट का बैलेंस चेक करना होगा।
बैलेंस चेक करने के लिए UAN जरूरी
जैसा कि हमने ऊपर बताया कि EPFO द्वारा ही PF खातों की देखरेख की जाती है। सभी कर्मचारियों को एक यूनिक खाता संख्या यानी UAN दिया जाता है। UAN 12 अंकों वाला नंबर होता है और इसे ही आप अपने PF खाते का नंबर भी कह सकते हैं। UAN नंबर के माध्यम से आप बैलेंस चेक कर सकते हैं, क्लेम कर सकते हैं और अन्य बदलाव कर सकते हैं। लेकिन कई बार लोग अपना UAN नंबर भूल जाते हैं या उनके पास यह मौजूद नहीं होता है। ऐसे में, क्या बिना UAN के आप बैलेंस चेक कर सकते हैं।
बिना UAN ऐसे चेक करें बैलेंस
जवाब है, हां आप बिना UAN के भी बहुत ही आसानी से अपने PF खाते में मौजूद पैसों का पता लगा सकते हैं। इसके लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड नीचे दिया जा रहा है।
SMS भेजकर
आपको अपने फोन में मेसेज बॉक्स खोल लेना है और वहां ‘EPFOHO UAN ENG’ टाइप कर लेना है। हिंदी के लिए आखिरी के तीन अक्षरों में ENG की जगह HIN, मराठी के लिए MAR टाइप करना है। इसके बाद इस SMS को 7738299899 नंबर पर भेज दीजिये। आपको फौरन SMS के जरिये आपके PF खाते में मौजूद बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी।
मिस्ड कॉल से
अगर UAN नंबर न हो तो आप मिस्ड कॉल से भी PF अकाउंट में मौजूद बैलेंस का पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको 996604455 नंबर पर अपने PF खाते के साथ जुड़े मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल करना होगा जिसके बाद आपको SMS द्वारा आपके PF अकाउंट की जानकारी मिल जाएगी।
