यूटिलिटी

Air cooler: कितनी तरह के होते हैं कूलर, खरीदने से पहले जानना जरूरी

Types of cooler: एयर कूलर घर में इस्तेमाल होने वाला सबसे आम कूलर है। पर्सनल कूलर छोटे और मध्यम आकार के कमरे जैसे बेडरूम या छोटे लिविंग रूम के लिए बेस्ट होते हैं। आते हैं, जो छोटे और मध्यम आकार के कमरे के लिए उपयुक्त होते हैं। चलिए जानते हैं आपके लिए कौन-सा कूलर बेस्ट है।

Image

Types of cooler

Types of cooler: गर्मियां आ गई हैं और घरों में कूलर और एसी ने जगह लेना शुरू कर दिया है। यदि आप भी नया कूलर खरीदने का सोच रहे हैं। नया कूलर खरीदने से पहले, आपको यह समझना चाहिए कि बाजार में विभिन्न प्रकार के कूलर उपलब्ध हैं, जैसे कि पर्सनल कूलर, डेजर्ट कूलर, टॉवर कूलर और विंडो कूलर, और उनकी विशेषताओं को ध्यान में रखना चाहिए।

एयर कूलर (Air Cooler)

एयर कूलर घर में इस्तेमाल होने वाला सबसे आम कूलर है। यह गर्मी के मौसम में विशेष रूप से उपयोग किए जाते हैं। एयर कूलर हवा को ठंडा करने के लिए पानी का उपयोग करते हैं। पानी को पैड्स के माध्यम से ठंडा किया जाता है और यह हवा को और फिर पूरे कमरे को ठंडा करता है।

पर्सनल कूलर (Personal Cooler)

पर्सनल कूलर छोटे और मध्यम आकार के कमरे जैसे बेडरूम या छोटे लिविंग रूम के लिए बेस्ट होते हैं। पर्सनल कूलर में एक छोटा वाटर टैंक होता है और ये कूलर पोर्टेबल होते हैं, यानी आसानी से एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाया जा सकता है।

डेजर्ट कूलर (Desert Cooler)

ये बड़े कमरे या खुले स्थान जैसे लिविंग रूम, डाइनिंग हॉल, और ऑफिस के लिए डिजाइन किए जाते हैं। डेजर्ट कूलर में बड़ी क्षमता वाले वाटर टैंक होते हैं, और इसमें आमतौर पर ज्यादा पावरफुल पंखे होते हैं। यह हवा को पानी से फिल्टर करके ठंडा करता है, और इनमें ज्यादा पानी का इस्तेमाल होता है। इसलिए यह लंबे समय तक ठंडी हवा दे सकते हैं।

टॉवर कूलर (Tower Cooler)

ये कूलर हाईटेल और स्टाइलिश डिजाइन में आते हैं, जो छोटे और मध्यम आकार के कमरे के लिए उपयुक्त होते हैं। टॉवर कूलर किराए के घर या छोटे कमरों के लिए अच्छा ऑप्शन है। यानी कम जगह वाले घरों में यह अच्छा ऑप्शन होते हैं। क्योंकि टॉवर कूलर पोर्टेबल होते हैं और आसानी से किसी भी कमरे में फिट हो सकते हैं।

विंडो कूलर (Window Cooler)

ये कूलर बड़े और खुले क्षेत्रों जैसे हॉल, कमरों के बीच के कॉमन एरिया या ऑफिस के लिए उपयुक्त होते हैं। ये कूलर विशेष रूप से उन कमरों के लिए उपयोगी होते हैं जहां खिड़की हो। यानी विंडो कूलर को खिड़की में फिट किया जाता है, और यह हवा को बाहर से खींचकर ठंडा करता है। इसमें पावरफुल पंखा और बड़ा वाटर टैंक हो सकता है।

स्मार्ट कूलर और रिमोट कंट्रोल कूलर

आजकल मार्केट में स्मार्ट कूलर और रिमोट कंट्रोल कूलर भी आ गए हैं। यह मुख्यता टॉवर कूलर का ही एडवांस रूप है। इसमें आपको रिमोट कंट्रोल और वॉइस कंट्रोल जैसी सुविधाएं मिलती हैं। हालांकि, इसकी कीमत भी ज्यादा होती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article