Employees' State Insurance Corporation: कर्मचारी राज्य बीमा निगम यानी ESIC देश के करोड़ों कामगारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करता है। ESIC के तहत आने वाले कर्मचारियों का न सिर्फ मामूली मासिक फीस में इलाज होता है बल्कि दवाइयां भी फ्री में मिलती हैं। ESIC अपने मेंबर्स के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों को भी मेडिकल सेवाएं उपलब्ध कराता है। डिजिटल हो रहे भारत में ESIC ने कई जरूरी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है और बड़ी संख्या में लोग ईएसआईसी की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ भी उठाते हैं। लेकिन, ईएसआईसी ने अपने सभी मेंबर्स के लिए ऑनलाइन सेवा से जुड़ी एक जरूरी जानकारी जारी की है।
ईएसआईसी ने बताया कि उनके नाम से कई फर्जी वेबसाइट चलाई जा रही हैं
