EPFO का बड़ा ऐलान! PF खाताधारकों को मुफ्त में मिलेगा 7 लाख का बीमा फ्री, जानें नया नियम

EPFO EDLI Scheme New Rules 2025: EPFO ने Employees' Deposit Linked Insurance (EDLI) योजना में बदलाव किए हैं, जिससे कर्मचारियों के परिवारों को अधिक सुरक्षा मिलेगी। अब न्यूनतम ₹50,000 का बीमा मिलेगा, नौकरी बदलने पर 2 महीने का गैप मान्य होगा, और 6 महीने के भीतर मृत्यु पर भी क्लेम मिलेगा।

EPFO EDLI Scheme New Rules 2025: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की 237वीं बैठक में Employees' Deposit Linked Insurance (EDLI) योजना में महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। ये संशोधन उन कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए हैं, जो सेवा के दौरान आकस्मिक रूप से निधन हो जाते हैं।

EPFO ELI Scheme

EPFO का बड़ा फैसला: EDLI योजना में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए नए नियम

क्या है EDLI योजना?

EDLI योजना कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) का हिस्सा है और इसे एक सामाजिक सुरक्षा लाभ के रूप में लागू किया गया है। इस योजना के तहत यदि किसी EPF सदस्य की सेवा के दौरान मृत्यु हो जाती है, तो उनके परिजनों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

End of Feed