EPFO मेंबर्स को घर बनाने के लिए मिलते हैं पैसे, जानिए क्या हैं नियम और शर्तें

EPFO अपने मेंबर्स को कई तरह की सामाजिक और वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराता है। अगर कोई ईपीएफओ सदस्य अपना घर बनाना चाहता है लेकिन उसके पास पर्याप्त पैसे नहीं है तो वह ईपीएफओ से एडवांस पैसा ले सकता है। लेकिन घर बनाने के लिए एडवांस प्राप्त करने के लिए कुछ नियम हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • घर बनाने के लिए एडवांस पैसा देता है ईपीएफओ
  • एडवांस पाने के लिए कुछ नियम और शर्तें हैं
  • अगर आपके पास जमीन है तभी आपको एडवांस मिल सकता है

EPFO Advance for House Construction: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स को कई तरह की वित्तीय सुरक्षा मुहैया कराता है। अगर आप EPFO के अंतर्गत आने वाले नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको कई जरूरी कामों के लिए पैसा मिल सकता है। ऐसे ही अगर आप अपना घर बनाना चाहते हैं लेकिन पैसे कम पड़ रहे हैं तो EPFO आपको घर बनाने के लिए भी पैसे दे सकता है।

epfo, epfo advance, epfo account, epf, pf account

5 साल से ईपीएफओ के एक्टिव सदस्य को मिल सकता है एडवांस पैसा

EPFO में 5 साल से एक्टिव होना चाहिए सदस्य

EPFO के नियमों के तहत अगर आपके पास घर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध है तो आपको घर बनाने के लिए आसानी से एडवांस पैसा मिल सकता है। हालांकि, घर बनाने के लिए EPFO से एडवांस पैसा लेने के लिए कुछ नियम और शर्तें भी हैं। अगर आप 5 साल से ईपीएफओ के एक्टिव सदस्य हैं और आपके खाते में एम्प्लॉई कॉन्ट्रिब्यूशन में ब्याज सहित 1 हजार रुपये से ज्यादा हैं तो आपको घर बनाने के लिए एडवांस पैसा मिल सकता है।

End of Feed