EPFO मेंबर्स के लिए आया बड़ा अपडेट, ज्यादा पेंशन पाने से जुड़ा है पूरा मामला

EPFO Higher Pension Scheme: ईपीएफओ पेंशन योजना के तहत जो सदस्य या पेंशनर्स उच्च पेंशन का विकल्प चुनेंगे, उन्हें एक्स्ट्रा बकाया चुकाने को लेकर अपनी मंजूरी देने के लिए 3 महीने का टाइम मिलेगा। ज्यादा पेंशन का ऑप्शन चुनने वाले व्यक्ति को कितना बकाया देना होगा, ईपीएफओ उन्हें इसकी सूचना दे देगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • EPFO ने मेंबर्स के लिए जारी किया बड़ा अपडेट
  • उच्च पेंशन योजना से जुड़ा है पूरा मामला
  • एक्स्ट्रा बकाया देने पर सहमति दर्ज कराने के लिए मिला 3 महीने का समय

EPFO Higher Pension Scheme: पेंशन योजना के तहत EPFO खाते में ज्यादा पेंशन का ऑप्शन चुनने वाले मेंबर्स को एक्स्ट्रा पेमेंट या बकाया देने को लेकर अपनी सहमति जताने के लिए 3 महीने का समय दिया जाएगा। गुरुवार को एक आधिकारिक सर्कुलर में ये बात कही गई। इससे पहले, पिछले साल नवंबर में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से ईपीएफ मेंबर्स को ज्यादा पेंशन का ऑप्शन चुनने के लिए 4 महीने का समय देने के लिए कहा था।

epfo, higher pension scheme, epf, pf account, epfo pensioners

एक्स्ट्रा पेमेंट का निर्धारण क्षेत्रीय अधिकारी करेंगे

ईपीएफओ ने मेंबर्स को ज्यादा पेंशन का ऑप्शन चुनने के लिए एम्प्लॉयर के साथ जॉइंट ऑपरेशन फॉर्म भरने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई है। इस फॉर्म को भरने के लिए आखिरी 3 मई थी, जिसे बढ़ाकर 26 जून, 2023 कर दिया गया है।

End of Feed