EPFO ने मार्च में जोड़े 13.4 लाख मेंबर्स, एक साल में 13.22% की बढ़त के साथ 1.39 करोड़ लोगों ने ली सदस्यता

EPFO provisional payroll data: ईपीएफओ ने शनिवार को अपना प्रोविजनल पेरोल डेटा जारी कर दिया। डेटा के मुताबिक ईपीएफओ ने मार्च 2023 में कुल 13.40 लाख सदस्य जोड़े हैं। इसके अलावा, वित्त वर्ष 2022-23 में कुल 1.39 करोड़ लोग ईपीएफओ के साथ जुड़े।

EPFO provisional payroll data: ईपीएफओ ने शनिवार को अपना प्रोविजनल पेरोल डेटा जारी कर दिया। डेटा के मुताबिक ईपीएफओ ने मार्च 2023 में कुल 13.40 लाख सदस्य जोड़े हैं। इसके अलावा, वित्त वर्ष 2022-23 में कुल 1.39 करोड़ लोग ईपीएफओ के साथ जुड़े। बताते चलें कि वित्त वर्ष 2021-22 की तुलना में 2022-23 में ईपीएफओ के साथ जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या 13.22 प्रतिशत ज्यादा है। ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2021-22 में कुल 1.22 करोड़ सदस्य जोड़े थे।

epfo, epfo members, epfo account, epf, pf

मार्च 7.58 लाख नए सदस्य पहली बार ईपीएफओ के दायरे में आए हैं

मार्च 2023 में EPFO के साथ पहली बार जुड़े 7.58 लाख लोग

मार्च, 2023 में जोड़े गए 13.40 लाख सदस्यों में से लगभग 7.58 लाख नए सदस्य पहली बार ईपीएफओ के दायरे में आए हैं। शामिल हुए नए सदस्यों में, सबसे ज्यादा नामांकन 18 से 21 साल के आयु वर्ग में 2.35 लाख सदस्यों के साथ दर्ज किया गया है, इसके बाद 22-25 वर्ष के आयु-समूह में 1.94 लाख सदस्य हैं। महीने के दौरान जोड़े गए कुल नए सदस्यों में 18-25 साल के आयु वर्ग के सदस्यों की संख्या 56.60 प्रतिशत है।

End of Feed