12 रुपये तक सस्ता होगा खाने का तेल, सरकार ने कंपनियों को तत्काल प्रभाव से दाम घटाने के दिए निर्देश

Edible Oil Prices: केंद्र ने शुक्रवार को खाद्य तेल संगठनों को निर्देश दिया कि वे वैश्विक बाजारों में खाद्यतेल कीमतों में आई गिरावट के अनुरूप यहां प्रमुख खाद्य तेलों के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में तत्काल प्रभाव से 8-12 रुपये प्रति लीटर की कटौती करें।

Edible Oil Prices: केंद्र ने शुक्रवार को खाद्य तेल संगठनों को निर्देश दिया कि वे वैश्विक बाजारों में खाद्यतेल कीमतों में आई गिरावट के अनुरूप यहां प्रमुख खाद्य तेलों के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में तत्काल प्रभाव से 8-12 रुपये प्रति लीटर की कटौती करें। उद्योग प्रतिनिधियों के साथ खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद खाद्य मंत्रालय ने कहा, ‘‘जिन कंपनियां ने अपनी कीमतें कम नहीं की हैं और उनकी एमआरपी अन्य ब्रांडों की तुलना में अधिक है, उन्हें भी अपनी कीमतें कम करने की सलाह दी गई है।’’

oil, edible oil, edible oil price, government of india

मंत्रालय ने कहा कि खाद्य तेल कीमतों में गिरावट का रुख जारी है

बयान के अनुसार विनिर्माताओं और रिफाइनरों द्वारा वितरकों को दी जाने वाली कीमत को भी तत्काल प्रभाव से कम करने की जरूरत है ताकि कटौती का असर साफ तौर पर दिखे। इसमें यह भी कहा गया कि जब भी निर्माताओं/रिफाइनरों द्वारा वितरकों को कीमत में कमी की जाती है, उपभोक्ताओं को वह लाभ दिया जाना चाहिए और मंत्रालय को भी नियमित आधार पर सूचित किया जाना चाहिए।

End of Feed