सस्ता हुआ खाने का तेल, मदर डेयरी ने धारा तेल की कीमतों में 10 रुपये की कटौती का किया ऐलान

Mother Dairy cuts Dhara Edible Oil Prices: मदर डेयरी ने अपने खाद्य तेल ब्रांड धारा के तेल की कीमतों में 10 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती करने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि धारा के तेल नई MRP के साथ उनके तेल अगले हफ्ते से बाजार में पहुंच जाएंगे।

Mother Dairy cuts Dhara Edible Oil Prices: मदर डेयरी ने अपने खाद्य तेल ब्रांड धारा के तेल की कीमतों में 10 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती करने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि धारा के तेल नई MRP के साथ उनके तेल अगले हफ्ते से बाजार में पहुंच जाएंगे। दिल्ली और एनसीआर में मिल्क प्रॉडक्ट्स की प्रमुख सप्लायर मदर डेयरी, धारा ब्रांड के तहत खाने के तेल की भी बिक्री करती है। कंपनी ने कहा कि ग्लोबल मार्केट में खाद्य तेल की कीमतों में आई गिरावट को देखते हुए धारा ब्रांड के तेल की कीमतों में कटौती की गई है।

oil, edible oil, mustard oil, edible oil prices, mother dairy, dhara oil

मदर डेयरी ने कहा है कि नई एमआरपी के साथ तेल अगले हफ्ते तक बाजार में पहुंच जाएंगे

कीमतें घटाने के पीछे तिलहन फसलों की उपलब्धता में सुधार भी बड़ी वजह

मदर डेयरी के प्रवक्ता ने गुरुवार को जारी किए गए एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘‘धारा खाद्य तेल के सभी संस्करणों के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में 10 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती की जा रही है। ये कदम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खाद्य तेलों के दाम गिरने और घरेलू स्तर पर सरसों जैसी तिलहन फसलों की उपलब्धता में सुधार को देखते हुए उठाया गया है।’’

End of Feed