E-Wallet Fraud: ई-वॉलेट का करते हैं इस्तेमाल तो कभी न करें ये काम, वरना हो जाएंगे ठगी का शिकार

E-Wallet Fraud: ​यूजर्स आमतौर पर ई-वॉलेट में पैसे सेव रखते हैं और जरूरत पड़ने तुरंत पेमेंट कर देते हैं। साइबर ठग आपको नकली ईमेल या टेक्स्ट SMS भेजते हैं। इन मैसेज के साथ एक लिंक होता है, जिसपर क्लिक करने के बाद एक लॉगिन पेज खुलता है।

E-Wallet Fraud: आज के समय में ई-वॉलेट (e-Wallet) हमारी डेली लाइफ का हिस्सा बन गया है। आसानी से ऑनलाइन पेमेंट (Online Payment) करने के लिए हम ई-वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये जितना हमारी लेनेदेन के प्रोसेस को आसान बनाता है। उतना ही सावधानी से इसे इस्तेमाल भी हमें करना चाहिए। क्योंकि ई-वॉलेट के जरिए फ्रॉड के मामले में भी काफी सामने आ रहे हैं। साइबर ठग लोगों को अपनी जाल में फंसाकर ई-वॉलेट से पैसे ठग रहे हैं। इसलिए अगर आप ई-वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान रहने की जरूरत है।

online payment

ई-वॉलेट के बारे में पहले जानकारी जुटाएं

यूजर्स आमतौर पर ई-वॉलेट में पैसे सेव रखते हैं और जरूरत पड़ने तुरंत पेमेंट कर देते हैं। ऐसे में आप अपने ई-वॉलेट में अधिक पैसा रखने से बचें। ई-वॉलेट का इस्तेमाल करने से पहले पेमेंट लिमिट, ट्रांजेक्शन के नंबर पर लागू लिमिट को सावधानी से पढ़ें। अपना ई-वॉलेट पासवर्ड किसी से भी शेयर न करें।

End of Feed