यूटिलिटी

अब सभी 22 अनुसूचित भाषाओं में उपलब्ध हुआ ई-श्रम पोर्टल, हर दिन होते हैं 30000 रजिस्ट्रेशन

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 8, 2025, 11:10 AM IST

E-Shram portal: ई-श्रम पोर्टल को 22 भाषाओं के साथ अपडेट करने के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की भाषिणी परियोजना का लाभ उठाया गया है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों द्वारा प्रतिदिन औसतन 30,000 से अधिक पंजीकरण दर्ज किए जाते हैं।

Image

ई-श्रम पोर्टल

E-Shram portal: केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को ई-श्रम पोर्टल को सभी 22 अनुसूचित भाषाओं में उपलब्ध कराने के लिए बहुभाषी कार्यक्षमता का शुभारंभ किया। ई-श्रम पोर्टल (E-Shram portal) असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं तक निर्बाध पहुंच देता है।

श्रम मंत्रालय ने बयान में कहा कि ई-श्रम पोर्टल अब सभी 22 अनुसूचित भाषाओं में उपलब्ध होगा। बहुभाषी कार्यक्षमता की पेशकश के कार्यक्रम में श्रम और रोजगार मंत्रालय के सचिव और कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इसने देश में असंगठित श्रमिकों को व्यापक सामाजिक सुरक्षा देने के सरकार के प्रयासों में एक और मील का पत्थर हासिल किया।

ई-श्रम पोर्टल को 22 भाषाओं के साथ अपडेट करने के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की भाषिणी परियोजना का लाभ उठाया गया है। इस मौके पर श्रम एवं रोजगार मंत्री मांडविया ने ई-श्रम मंच में बढ़ते भरोसे पर प्रकाश डाला और कहा कि पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों द्वारा प्रतिदिन औसतन 30,000 से अधिक पंजीकरण दर्ज किए जाते हैं।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और पहलों की एक विस्तृत सीरीज तक पहुंच आसान हो जाएगी। आज की तारीख में, ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से भारत सरकार की बारह योजनाओं तक पहुंच सुगम हो गई है। अधिक पहुंच और निर्बाध और उपयोगकर्ता-केंद्रित अनुभव सुनिश्चित करने के लिए, मंडाविया ने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर, बैंक कॉरेस्पोंडेंट, डाकघर, माय भारत स्वयंसेवक आदि जैसे मध्यस्थों की भागीदारी का पता लगाया जाएगा।

इनपुट-भाषा

End of Article