यूटिलिटी

खूब इस्तेमाल करते हैं UPI, क्या जानते हैं ICD का मतलब, कैश जमा करना हो जाएगा आसान

UPI Interoperable Cash Deposit Feature: यूपीआई इंटरऑपरेबल कैश डिपॉजिट सुविधा, जिसे यूपीआई-आईसीडी के रूप में भी जाना जाता है। आईसीडी यूजर्स को अपने यूपीआई ऐप का उपयोग करके एटीएम में अपने बैंक अकाउंट में नकदी जमा करने की अनुमति देता है। यानी आप बिना ATM कार्ड के ही ATM में पैसा जमा कर सकते हैं।

Image

UPI Interoperable Cash Deposit Feature

UPI Interoperable Cash Deposit Feature: भारत में यूपीआई का खूब इस्तेमाल किया जाता है। ऑनलाइन पेमेंट से लेकर खरीदारी करने तक में अब यूपीआई यानी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा विकसित यूपीआई सिर्फ ऑनलाइन पेमेंट की ही सुविधा नहीं देती है। UPI में कई और फीचर्स भी मिलते हैं, जिसमें से एक कैश डिपॉजिट सुविधा ICD भी है। चलिए जानते हैं इसके बारे में और इसके इस्तेमाल करने का तरीका भी जानेंगे।

क्या है UPI ICD ?

यूपीआई इंटरऑपरेबल कैश डिपॉजिट सुविधा, जिसे यूपीआई-आईसीडी के रूप में भी जाना जाता है। आईसीडी यूजर्स को अपने यूपीआई ऐप का उपयोग करके एटीएम में अपने बैंक अकाउंट में नकदी जमा करने की अनुमति देता है। यानी आप बिना ATM कार्ड के ही ATM में पैसा जमा कर सकते हैं।

ICD का फायदा

डेबिट कार्ड की आवश्यकता नहीं: यूपीआई इंटरऑपरेबल कैश डिपॉजिट सुविधा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको हर समय फिजिकल कार्ड रखने की जरूरत नहीं है। आप डेबिट कार्ड की आवश्यकता के बिना, केवल अपने UPI-लिंक्ड मोबाइल नंबर का उपयोग करके ATM में नकदी जमा कर सकते हैं।

इंटरऑपरेबिलिटी: आप आसानी से UPI की मदद से ATM से स्वयं के बैंक अकाउंट या किसी अन्य बैंक अकाउंट में नकदी जमा कर सकते हैं।

कैसे काम करता है ICD?

  • नकद जमा मशीन वाले एटीएम पर जाएं।
  • एटीएम स्क्रीन पर यूपीआई कैश डिपॉजिट फीचर (UPI Cash deposite) वाले ऑप्शन पर जाएं।
  • अपने यूपीआई ऐप का उपयोग करके एटीएम के क्यूआर कोड को स्कैन करें।
  • वह राशि दर्ज करें जिसे आप जमा करना चाहते हैं और अकाउंट नंबर सिलेक्ट करें।
  • नकदी को जमा स्लॉट में डालें।
  • अपने यूपीआई पिन के साथ लेनदेन को पूरा करें।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article