टेक एंड गैजेट्स

ChatGPT की मदद से हुआ था साइबरट्रक में धमाका, ओपनएआई ने कहा-जांच करेंगे

Las Vegas Tesla cybertruck Explosion: करीब एक हफ्ता पहले लास वेगास में ट्रंप इंटरनेशनल होटल के बाहर टेस्ला साइबरट्रक में आग लगने और विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए थे। अब इस हमले के लिए चैटजीपीटी से मदद लेने का दावा किया जा रहा है।

Image

Las Vegas Tesla cybertruck Explosion (image-X)

Las Vegas Tesla cybertruck Explosion: लास वेगास में ट्रंप होटल के बाहर टेस्ला साइबरट्रक में विस्फोट करने के लिए चैटजीपीटी (ChatGPT) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद ली गई थी। यह दावा लास वेगास पुलिस ने यह दावा किया है। लास वेगास मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने जनरेटिव एआई के उपयोग को "गेम-चेंजर" बताया और कहा कि विभाग अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ जानकारी शेयर कर रहा है।

ChatGPT की मदद से धमाका

लास वेगास में टेस्ला साइबरट्रक में हुए इस धमाके में 37 साल के मैथ्यू लिवेल्सबर्गर की मौत हो गई थी और सात अन्य लोग घायल हुए थे। लास वेगास पुलिस ने बताया कि लास वेगास में ट्रम्प होटल के बाहर टेस्ला साइबरट्रक में विस्फोट करने वाले उच्च पदस्थ सैनिक ने हमले की योजना बनाने में मदद के लिए चैटजीपीटी सहित जनरेटिव एआई का इस्तेमाल किया था।

क्या है पूरा मामला

करीब एक हफ्ता पहले लास वेगास में ट्रंप इंटरनेशनल होटल के बाहर टेस्ला साइबरट्रक में आग लगने और विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए थे। लास वेगास मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के शेरिफ केविन मैकमाहिल ने एक प्रेस के दौरान कहा था कि हमें बताया गया था कि एक 2024 साइबरट्रक होटल के सामने प्रवेश द्वार तक आ गया था। हमने देखा कि वाहन से धुआं निकलना शुरू हो गया और फिर ट्रक से एक बड़ा विस्फोट हुआ। इस विस्फोट से 37 साल के मैथ्यू लिवेल्सबर्गर की मौत हो गई थी और सात अन्य लोग घायल हो गए थे। अब इस हमले के लिए चैटजीपीटी से मदद लेने का दावा किया जा रहा है।

पुलिस ने एआई को बताया "गेम-चेंजर"

लास वेगास मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के शेरिफ केविन मैकमैहिल ने जनरेटिव एआई के उपयोग को "गेम-चेंजर" बताया और कहा कि विभाग अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ जानकारी शेयर कर रहा है। उन्होंने कहा, "यह अमेरिका की पहली घटना है, जहां चैटजीपीटी का उपयोग किसी व्यक्ति को एक विशेष उपकरण बनाने में मदद करने के लिए किया जाता है।" "यह चिंताजनक है।"

ओपनएआई ने भी दी प्रतिक्रिया

इंडिया टुडे के अनुसार, ईमेल द्वारा जारी बयान में ओपनएआई ने कहा कि वह अपने टूल का उपयोग "जिम्मेदारीपूर्वक" करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन टूल को हानिकारक निर्देशों को नहीं मानने के लिए डिजाइन किया गया है। हम इसकी जांच का समर्थन करने के लिए पुलिस के साथ काम कर रहे हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article