Power Demand in Delhi: दिल्ली में लगातार बढ़ रही बिजली की डिमांड, भीषण गर्मी के चलते टूटे सारे रिकॉर्ड

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 19, 2024, 05:04 PM IST

Power Demand in Delhi: ​​दिल्ली में बिजली की मांग का आंकड़ा दर्ज करने वाले स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) के मुताबिक, भीषण गर्मी का दौर राजधानी की बिजली मांग को लगातार बढ़ाता जा रहा है। नुमान है कि घरेलू और कमर्शियल बिजली खपत में एयर कंडीशनिंग का हिस्सा 30-50 प्रतिशत तक हो सकता है।

Power Demand in Delhi: भीषण गर्मी और झुलसाती हवाओं से मुहाल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग बुधवार दोपहर को 8,656 मेगावाट के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। बिजली वितरण कंपनियों ने यह जानकारी दी। एक दिन पहले मंगलवार को दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 8,747 मेगावाट रही थी जो इसका पिछला उच्चतम स्तर है। बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के अधिकारियों ने बताया कि इस साल 22 मई से अबतक दिल्ली में अधिकतम बिजली मांग नौ बार 8,000 मेगावाट से अधिक रही है। शहर में बिजली की अधिकतम मांग 22 मई, 2024 को पहली बार 8,000 मेगावाट के पार पहुंची थी।

Power Demand

लगातार बढ़ रही बिजली की डिमांड

दिल्ली में बिजली की मांग का आंकड़ा दर्ज करने वाले स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) के मुताबिक, भीषण गर्मी का दौर राजधानी की बिजली मांग को लगातार बढ़ाता जा रहा है। बिजली मांग बुधवार दोपहर तीन बजकर छह मिनट पर 8,656 मेगावाट तक पहुंच गई। मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार को दिल्ली के निवासियों को पिछले 12 साल की सबसे गर्म रात का सामना करना पड़ा। मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक है।

End of Feed