खाली रहने पर फ्रिज ज्यादा बिजली खाता है? सच या सिर्फ सोशल मीडिया का अफवाह?

कई लोग यह भी कहते हैं कि फ्रिज को पूरी तरह खाली नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे कंप्रेसर ज्यादा चलता है और बिजली का बिल बढ़ जाता है, लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है?

सोशल मीडिया पर अक्सर यह दावा किया जाता है कि फ्रिज में सामान कम होने या फ्रिज खाली रहने पर उसकी बिजली की खपत बढ़ जाती है। कई लोग यह भी कहते हैं कि फ्रिज को पूरी तरह खाली नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे कंप्रेसर ज्यादा चलता है और बिजली का बिल बढ़ जाता है, लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है? इसका सीधा जवाब है- सिर्फ फ्रिज खाली होने से बिजली की खपत अचानक ज्यादा नहीं बढ़ जाती, हालांकि फ्रिज के अंदर सामान की मात्रा और उसका तापमान बनाए रखने की क्षमता के बीच जरूर संबंध होता है।

Fridge electricity consumption

खाली फ्रिज ज्यादा बिजली खाता है?

खाली फ्रिज ज्यादा बिजली खाता है?

फ्रिज की बिजली खपत मुख्य रूप से उसके कंप्रेसर, तापमान सेटिंग, कमरे के तापमान, दरवाजा कितनी बार खोला जाता है और फ्रिज की एनर्जी एफिशिएंसी पर निर्भर करती है। फ्रिज खाली होने पर कंप्रेसर को सिर्फ इसलिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती कि अंदर सामान नहीं रखा है।

End of Feed