Diwali की सफाई में कबाड़ समझकर न फेंक दें ये 7 चीजें, दोबारा बेचकर होगी कमाई

दिवाली से पहले घरों में साफ-सफाई का काम शुरू हो जाता है। ऐसे में कई बार लोग घर में लंबे समय से रखी चीजों को भी सफाई के दौरान बाहर निकालते हैं और कबाड़ समझ फेंक देते हैं।

दिवाली से पहले ज्यादातर घरों में साफ-सफाई का काम शुरू हो जाता है। अलमारी, स्टोर रूम और किचन की सफाई के दौरान ऐसी कई चीजें निकलती हैं, जिनका इस्तेमाल लंबे समय से नहीं हुआ होता। कई बार लोग इन्हें बेकार समझकर कबाड़ी को दे देते हैं या सीधे कूड़े में फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में पड़े इस पुराने सामान को बेचकर कुछ अतिरिक्त पैसे भी कमाए जा सकते हैं? आइए जानते हैं ऐसी 7 चीजों के बारे में, जिन्हें कबाड़ समझकर फेंकने के बजाय बेचकर कमाई की जा सकती है-

Diwali Cleaning

दिवाली की सफाई में कबाड़ समझकर न फेकें ये चीजें (AI Generated Image)

पुराने अखबार और मैगजीन

अक्सर घरों में पुराने अखबार, मैगजीन और किताबों का ढेर जमा हो जाता है। सफाई के दौरान लोग इन्हें रद्दी समझकर बेच देते हैं। हालांकि, अच्छी हालत में मौजूद पुरानी मैगजीन और किताबों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या सेकेंड हैंड बुक स्टोर पर बेचा जा सकता है। इससे रद्दी के मुकाबले बेहतर कीमत मिल सकती है।

End of Feed