Geyser के इस्तेमाल में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

ठंड के इस मौसम में हर घर में गीजर का इस्तेमाल हो रहा है। वैसे तो गीजर को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है लेकिन कई बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसा कर आप किसी अनहोनी से बच सकते हैं।

सर्दियों में Geyser का इस्तेमाल अमूमन हर घर में होता है। नहाने से लेकर बाथरूम में गर्म पानी या किचन में बर्तन धोने में गीजर के पानी का इस्तेमाल होता है। ठंड के मौसम में गीजर एक बहुत ही जरूरी होम अप्लायंस है। हालांकि, इसका सही इस्तेमाल नहीं करने पर बड़ा हादसा भी हो सकता है। आज हम आपको कई ऐसे बातें बता रहे हैं, जिसका ख्याल गीजर के इस्तेमाल के वक्त जरूर करना चाहिए। इन बातों को ध्यान में रखने से न सिर्फ आप सुरक्षित रखेंगे बल्कि गीजर से होने वाले हादसे से भी बच जाएंगे। तो आइए जानते हैं कि गीजर के इस्तेमाल के वक्त किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

गीजर

गीजर

नहाते समय ऑन न रखें गीजर

अक्सर लोग जल्दबाजी में गीजर को ऑन कर नहाना शुरू कर देते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं करें। नहाने के वक्त गीजर को जरूरी ऑफ कर दें। ऐसा करना इसलिए जरूरी है कि अगर आप नहाने के वक्त गीजर को ऑन रखते हैं तो बिजली का फ्लेक्चुएशन होता है तो पानी में करंट आने का खतरा बढ़ जाता है। कई बार गीजर ऑन रखकर नहाने के दौरन हादसे हो चुके हैं।

End of Feed