Diwali-Chhath पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं दर्जनों स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

Diwali-Chhath 2026 पर घर जाने वालों के लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। दिल्ली, आनंद विहार, चंडीगढ़ से यूपी-बिहार के लिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल देखें।

दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। ये ट्रेनें दिल्ली, आनंद विहार, चंडीगढ़, वाराणसी समेत कई शहरों से उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग हिस्सों के लिए चलाई जाएंगी। इससे दिल्ली-NCR, नोएडा, गुरुग्राम और आसपास रहने वाले यूपी-बिहार के लाखों लोगों को घर जाने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।

Diwali, Chhath special trains

दिल्ली से बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, 14 से ज्यादा रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

14 से ज्यादा रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक ये स्पेशल ट्रेनें सितंबर से नवंबर 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों पर संचालित होंगी। इनमें आनंद विहार टर्मिनल, नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन और दिल्ली जंक्शन से पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, जोगबनी, सीतामढ़ी, कानपुर और अन्य शहरों के लिए ट्रेनें शामिल हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों को लखनऊ, बरेली, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, हाजीपुर और दूसरे प्रमुख स्टेशनों पर स्टॉपेज दिया गया है।

End of Feed