Housing Data: दिल्ली-NCR में नहीं बिके इतने घर, पिछले एक दशक में पहली बार बना ये रिकॉर्ड

Housing inventory: रियल एस्टेट परामर्श कंपनी एनारॉक ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। एनारॉक के आंकड़े के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में बिना बिके मकानों की संख्या गिरकर 94,803 यूनिट रह गई है। गुरुग्राम में बिना बिकी मकानों की संख्या 2023 के अंत में 27 फीसदी घटकर 37,575 यूनिट रह गई

Housing inventory: दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में 2023 के अंत में बिना बिके आवास की संख्या सालाना आधार पर 23 फीसदी गिर गई। रियल एस्टेट परामर्श कंपनी एनारॉक ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। एनारॉक के आंकड़े के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में बिना बिके मकानों की संख्या गिरकर 94,803 यूनिट रह गई है। यह आंकड़ा पिछले एक दशक में सबसे कम है। 2022 के अंत में ऐसी 1,23,692 यूनिट थी। पिछले 10 वर्षों में पहली बार 2023 के अंत यह संख्या एक लाख यूनिट से नीचे आई है।

House Sale, Property Sale

कम आए नए प्रोजेक्ट

एनारॉक के वाइस चेयरमैन संतोष कुमार ने कहा कि 2023 में नए प्रोजेक्ट कम आने और बिक्री लेनदेन अधिक होने से बिना बिके घरों की संख्या में गिरावट आई है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले साल ऐसे मकानों की बिक्री 65,625 इकाई रही, जबकि नए मकान की संख्या 36,735 यूनिट रही। दिल्ली-एनसीआर में इस समय बिना बिके मकानों की संख्या मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) से बहुत कम है। MMR में बिना बिके मकानों की संख्या बढ़कर दो लाख यूनिट से ज्यादा हो गई है।

End of Feed