Delhi EV Policy 2026: आवेदन के 60 दिनों में मिलेगी ईवी पर सब्सिडी, पोर्टल लॉन्च

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने ईवी सब्सिडी पोर्टल लॉन्च किया, जिससे आवेदन के 60 दिनों में सब्सिडी DBT के जरिए मिलेगी। नई नीति में चार्जिंग नेटवर्क और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लक्ष्य तय किए गए हैं।

Delhi EV Policy 2026 : दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार (4 जुलाई 2026) को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने दिल्ली सचिवालय में दिल्ली ईवी सब्सिडी पोर्टल (https://evsubsidy.delhi.gov.in) लॉन्च किया। इस मौके पर दिल्ली ईवी नीति 2026 की आधिकारिक पुस्तिका भी जारी की गई। सरकार का कहना है कि यह नीति राजधानी में स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देगी और प्रदूषण कम करने में मदद करेगी।

Delhi EV Policy 2026, EV subsidy portal Delhi, Rekha Gupta, electric vehicle subsidy India, Delhi EV scheme, EV incentives Delhi, electric vehicles policy

दिल्ली ईवी नीति 2026: ईवी सब्सिडी पोर्टल का शुभारंभ (तस्वीर-X)

घर बैठे कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

नई व्यवस्था के तहत अब ईवी खरीदने वाले उपभोक्ता घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह आवेदन वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) मिलने के 30 दिनों के भीतर करना होगा। पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी। इसमें किसी तरह का कागजी काम नहीं होगा। इससे लोगों को सुविधा मिलेगी और समय की बचत होगी।

End of Feed