गलत दिशा में गाड़ी चलाने से मोबाइल इस्तेमाल करने तक, दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर AI की होगी पैनी नजर

AI की मदद से चोरी हुए वाहनों और पुलिस की हॉटलिस्ट या ब्लैकलिस्ट में शामिल वाहनों की पहचान करने में भी मदद मिलेगी। इसके अलावा जो वाहन बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं, उनकी पहचान की जा सकेगी। हिट एंड रन जैसे मामलों में शामिल व्हीकल्स को ट्रेस करने में भी यह सिस्टम उपयोगी हो सकता है।

दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अब AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नजर रहेगी। केंद्र की कैबिनेट कमेटी ने Intelligent Traffic Management System (ITMS) प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट को दिल्ली पुलिस लागू करेगी और इसके तहत राजधानी के 42 प्रमुख ट्रैफिक कॉरिडोर को कवर किया जाएगा। इसे करीब 24 महीने में तीन चरणों में लागू करने की योजना है। सिस्टम शुरू होने के बाद अगले पांच साल तक इसके संचालन और रखरखाव का काम भी किया जाएगा।

Delhi Traffic Rules

राष्ट्रीय राजधानी में करीब 71 लाख एक्टिव वाहन रजिस्टर्ड हैं।

इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 1,789.52 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसका मकसद टेक्नोलॉजी की मदद से दिल्ली के ट्रैफिक को बेहतर तरीके से संभालना और लोगों के सफर को आसान बनाना है।

End of Feed