कर्ज की राह पर युवा! लोन लेने की औसत आयु 21 साल घटी, जानें कारण

First-Time Borrowing Age Plummets by 21 Years: रिपोर्ट कहती है कि अब ग्राहक पिछली पीढ़ियों के मुकाबले औसतन 21 साल पहले कर्ज लेने लगे हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि कर्ज मिलना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है और उपभोक्ता की सोच में भी बदलाव आया है।

First-Time Borrowing Age Plummets by 21 Years: कर्ज लेने वाले ग्राहकों की औसत उम्र में कमी आई है। पहले औसतन 47 साल की उम्र में लोग कर्ज लेते थे, जबकि अब 25 से 28 साल की उम्र में ही कर्ज लेना शुरू हो जाता है। एक रिसर्च रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

Loan

Loan

21 साल में ले रहे पहला कर्ज

रिपोर्ट कहती है कि अब ग्राहक पिछली पीढ़ियों के मुकाबले औसतन 21 साल पहले कर्ज लेने लगे हैं। उपभोक्ता कर्ज और फ्री ‘क्रेडिट स्कोर’ की सूचना देने वाले प्लेटफार्म 'पैसा बाजार' के इस अध्ययन के मुताबिक, ‘‘1960 के दशक में जन्मे उपभोक्ताओं ने औसतन 47 साल की उम्र में अपना पहला कर्ज लिया। वहीं, 1990 के दशक में जन्मे उपभोक्ता कर्ज लेने की शुरूआत 25 से 28 वर्ष की उम्र में ही कर रहे हैं।"

End of Feed