DDA Housing scheme 2024: दिल्ली में घर खरीदने का सुनहरा मौका, जानिए कितने में मिल रहे हैं फ्लैट्स

DDA Housing scheme 2024: नए फेज III फेस्टिवल स्पेशल हाउसिंग स्कीम 2024 के तहत इस घरों की बिक्री की जाएगी। यह पूरी तरह से ऑनलाइन होगा और आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। ​​डीडीए के पास सरकारी कर्मचारियों के लिए नरेला में एमआईजी (2 बीएचके) फ्लैटों के लिए एक विशेष योजना भी है।

DDA Housing scheme 2024: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने आज यानी 14 मार्च से नई हाउसिंग स्कीम शुरू की है। नए फेज III फेस्टिवल स्पेशल हाउसिंग स्कीम 2024 के तहत इस घरों की बिक्री की जाएगी। यह पूरी तरह से ऑनलाइन होगा और आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। डीडीए ने इस संबंध में एक अखबार के विज्ञापन में जानकारी दी है। डीडीए के मुताबिक, सभी फ्लैट रेडी-टू-मूव-इन हैं और फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी हैं। यह योजना पूरी तरह से ऑनलाइन है।

DDA Flats in Delhi

कहां ऑफर किए जा रहे हैं फ्लैट्स

इस स्कीम के तहत नरेला, जसोला, रोहिणी, सिरसपुर और लोकनायकपुरम में फ्लैट्स ऑफर किए जा रहे हैं। नरेला के सेक्टर जी-7, पॉकेट 11 में 7931 ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैट हैं। 50 वर्ग मीटर के प्लिंथ एरिया वाले एलआईजी फ्लैट की कीमत 25.2 लाख रुपये है। नरेला में ईडब्ल्यूएस फ्लैटों की कीमत 14 लाख रुपये तय की गई है और ये 35 वर्ग मीटर के प्लिंथ एरिया के साथ आते हैं। ये सभी नए फ्लैट हैं।

End of Feed