Whatsapp Fraud: भारत में इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप का बड़े स्तर पर इस्तेमाल होता है। वॉट्सऐप यूजर्स बीते कुछ समय से वॉट्सऐप पर आने वाले स्पैम मैसेज और कॉल्स से काफी परेशान चल रहे हैं। अभी हाल ही में चंडीगढ़ से खबर आई कि एक व्यक्ति ने वॉट्सऐप पर आए एक मैसेज में लिंक पर क्लिक कर दिया था, जिसके बाद उसका फोन हैक कर लिया गया और बैंक खाते से 17 लाख रुपये उड़ा लिए गए। इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हुए काफी सावधान रहना चाहिए।
अनजान लिंक पर भूलकर भी क्लिक न करें
साइबर फ्रॉड से सुरक्षित रहने के लिए इन बातों का रखें खास ध्यान
इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए सबसे जरूरी और सबसे बड़ी बात ये है कि वॉट्सऐप, ईमेल या टेस्क्स मैसेज में आने वाले किसी भी अनजान लिंक पर भूलकर भी क्लिक न करें। इसके अलावा किसी भी व्यक्ति के साथ न तो अपनी पर्सनल डिटेल्स शेयर करें और न ही अपनी सीक्रेट बैंकिंग डिटेल्स शेयर करें।
वॉट्सऐप पर सेफ रहने के लिए करें ये उपाय
- वॉट्सऐप की सेटिंग्स में जाकर Two-Step Verification को ऑन कर लें।
- वॉट्सऐप पर मैसेज और कॉल करने वाले अनजान नंबरों को रिपोर्ट और ब्लॉक कर दें।
- सेटिंग्स में जाकर ग्रुप प्राइवेसी को भी एडजस्ट करें, ताकि कोई भी आपको अनचाहे ग्रुप में ऐड न कर पाए।
- अगर कोई अनजान व्यक्ति आपको किसी ग्रुप में ऐड कर लेता है तो उस ग्रुप को रिपोर्ट कर बाहर निकल जाएं।
- अपनी प्राइवेट डिटेल्स को अनजान लोगों से सुरक्षित रखने के लिए सेंटिंग्स को एडजस्ट कर लें।
भरोसेमंद व्यक्ति के साथ भी शेयर न करें ये डिटेल्स
इस बात का खास ध्यान रखें कि आपको किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना है। अगर कोई व्यक्ति आपको अपनी बातों में फंसाकर पर्सनल डिटेल्स मांगता है तो सावधान हो जाएं और उसे ब्लॉक कर दें। इसके अलावा अपनी गोपनीय बैंकिंग डिटेल्स जैसे- एटीएम पिन, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड नंबर, सीवीवी, नेट बैंकिंग पासवर्ड, ओटीपी किसी भी व्यक्ति के साथ किसी भी हाल में शेयर न करें।
