टूट या मुड़ गया है आपका Credit Card? नया पाने के लिए तुरंत करें ये काम

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की साबित हो सकती है। आपको जानना चाहिए कि मौजूदा कार्ड खराब होने पर आपको नया क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होती।

Damaged Credit Card Guide: क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का इस्तेमाल रोजमर्रा की खरीदारी और ऑनलाइन पेमेंट हर दूसरा व्यक्ति कर रह है। लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर कार्ड का चिप खराब हो सकता है, कार्ड टूट सकता है या स्वाइप करने में परेशानी आने लगती है। ऐसी स्थिति में नया क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होती। बैंक से रिप्लेसमेंट कार्ड के लिए अनुरोध किया जा सकता है। हालांकि, इस प्रक्रिया के दौरान कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। मौजूदा कार्ड खराब होने पर क्या करना चाहिए इस आर्टिकल में बता रहे हैं-

Damaged Credit Card

Damaged Credit Card को ऐसे करवाएं रिप्लेस (Photo: iStock)

सबसे पहले बैंक से करें संपर्क

अगर आपका क्रेडिट कार्ड खराब हो गया है और ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो सबसे पहले कार्ड जारी करने वाले बैंक से संपर्क करें। इसके लिए बैंक के ऑफिशियल मोबाइल ऐप, वेबसाइट, कस्टमर केयर या ब्रांच का इस्तेमाल किया जा सकता है। किसी अनजान SMS, ईमेल या WhatsApp मैसेज में आए लिंक से रिप्लेसमेंट की प्रक्रिया शुरू करने से बचें।

End of Feed