दिल्ली-एनसीआर में फिर से महंगी हुई CNG, 82 रुपये तक पहुंच गए दाम

CNG Price Hike: राजधानी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले बीते 23 नवंबर को भी दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में एक रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई थी। इस साल यानी 2023 में सीएनजी की कीमतें चार बार बढ़ाई गई हैं।

CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) के लोगों को महंगाई के मोर्चे पर गुरुवार की सुबह तगड़ा झटका लगा है। राजधानी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी हुई है। सीएनजी के दाम में एक रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है। बढ़ी हुई कीमतें 14 दिसंबर 2023 सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। इससे पहले बीते 23 नवंबर को भी दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में एक रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई थी।

CNG

इतने रुपये पर पहुंचा रेट

गुरुवार को कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी की नई कीमत 76.59 रुपये प्रति किलोग्राम, नोएडा में 82.20 रुपये प्रति किलोग्राम, गाजियाबाद में 81.20 रुपये और ग्रेटर नोएडा में भी 81.20 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इस साल यानी 2023 में सीएनजी की कीमतें चार बार बढ़ाई गई हैं। गुरुग्राम में सीएनजी 83.62 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है।

End of Feed