Bank Account से कट रहे हैं पैसे? आज ही चेक करें ये 5 Automatic Payments, बचेंगे हजारों रुपये

बैंक खाते से कई बार ऑटो पेमेंट्स की वजह से बहुत से पैसे कटने लगते हैं। ऐसे बहुत से ऑटो पेमेंट्स हैं, जिन्हें समय के साथ चेक कर सकते हैं और हजारों रुपये बचाए जा सकते हैं।

कई ऑटो पेमेंट (Automatic Payments) लंबे समय तक चलते रहते हैं और लोगों को पता भी नहीं चलता कि उनके बैंक अकाउंट (Bank Account) से हर महीने या साल में पैसे कट रहे हैं। खासकर ऐसे सब्सक्रिप्शन, जिन्हें अब इस्तेमाल नहीं किया जा रहा हो, उन्हें बंद न करने पर धीरे-धीरे हजारों रुपये खर्च हो सकते हैं। इसलिए समय-समय पर अपने बैंक अकाउंट और पेमेंट ऐप में एक्टिव ऑटो पेमेंट्स की लिस्ट चेक करना जरूरी है। आइए ऐसे 5 ऑटोमैटिक पेमेंट्स के बारे में जानते हैं, जिन्हें समय-समय पर चेक किया जाना बेहद जरूरी है-

Automatic Payments

आपके बैंक अकाउंट से तो नहीं कट रहे चुपके से पैसे (AI Generated Image)

OTT और Entertainment Subscription

Netflix, Prime Video, YouTube Premium या दूसरे मनोरंजन प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन में अक्सर ऑटो-रिन्यू की सुविधा होती है। एक बार कार्ड या बैंक अकाउंट से ऑटो पेमेंट सेट करने के बाद हर महीने या साल में रकम अपने आप कट सकती है। कई बार लोग किसी सीरीज या फिल्म के लिए सब्सक्रिप्शन लेते हैं, लेकिन बाद में उसका इस्तेमाल नहीं करते। इसके बावजूद ऑटो पेमेंट के कारण पैसा कटता रहता है।

End of Feed