Chai Piyo Aur Kulhad Khao: 'चाय पियो और कुल्हड़ खाओ', यूपी के किसान लेकर आए बाजरे का 'कुल्हड़', जानें- कीमत सभी जरूरी जानकारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 13, 2023, 05:38 PM IST

Chai Piyo Aur Kulhad Khao: प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में रागी और मक्के के मोटे दाने से बने इन पौष्टिक कुल्हड़ों को 'चाय पियो और कुल्हड़ खाओ' नाम दिया गया है। समूह के एक सदस्य अंकित राय ने कहा कि इन 'कुल्हड़ों' की मांग पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कई गुना बढ़ रही है।

Chai Piyo Aur Kulhad Khao: लाखों लोग हैं कोन से आइसक्रीम खाने के बाद कोन को चबाते हैं। उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में देवरिया स्थित किसानों का एक समूह अब बाजरा से बने 'कुल्हड़' लेकर आया है, इसका उपयोग चाय पीने के लिए और नाश्ते के रूप में खाने के लिए किया जा सकता है। दिलचस्प बात यह है कि ये 'कुल्हड़' ऐसे समय में आए हैं जब 2019 में भारत के प्रस्ताव के बाद संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष घोषित किया गया है।

Bajra Kulhad

Bajra Kulhad

प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में रागी और मक्के के मोटे दाने से बने इन पौष्टिक कुल्हड़ों को 'चाय पियो और कुल्हड़ खाओ' नाम दिया गया है। समूह के एक सदस्य अंकित राय ने कहा कि इन 'कुल्हड़ों' की मांग पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कई गुना बढ़ रही है।

End of Feed