यूटिलिटी

Kisan Credit Card: घर बैठे रिन्यू करें अपना किसान क्रेडिट कार्ड, आसान भाषा में जानें पूरा प्रोसेस

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Feb 14, 2023, 10:54 AM IST

Kisan Credit Card Renew: सरकार किसान क्रेडिट कार्ड के जरिये किसानों को 3 लाख रुपए तक का लोन प्रदान करती है। इस कार्ड का लाभ लेने के लिए जरूरी है कि आप अपने कार्ड को रिन्यू कर लें। अब आप अपने किसान क्रेडिट कार्ड का नवीनीकरण अपने घर बैठे आराम से कर सकते हैं।

Image

Kisan Credit Card: घर बैठे रिन्यू करें अपना किसान क्रेडिट कार्ड, आसान भाषा में जानें पूरा प्रोसेस

How to renew Kisan Credit Card kcc: कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए और किसानों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत किसान इस कार्ड के जरिए बैंक से लोन ले सकते हैं। उन्हें बेहद कम ब्याज पर लोन दिया जाता है साथ ही उन्हें लोन चुकाने के लिए समय सीमा इन सब की अधिक बाध्यता नहीं होती है। सरकार किसान क्रेडिट कार्ड के जरिये किसानों को 3 लाख रुपए तक का लोन प्रदान करती है। हालांकि लोन पर ब्याज 9 फीसदी है, लेकिन इसमें सरकार की ओर से 2 फीसदी की सब्सिडी मिलती है। इसके साथ ही लोन पर सिर्फ 7 फीसदी ब्याज देना होता है।

अब किसान क्रेडिट कार्ड सिर्फ कृषि तक ही सीमित नहीं है। इसके तहत पशुपालन और मत्स्य पालन को भी 2 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है। इसके लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 75 वर्ष होनी चाहिए। अगर किसान की आयु 60 वर्ष से अधिक है तो सह-आवेदक की भी आवश्यकता होगी। जिनकी उम्र 60 से कम है। इस कार्ड का लाभ लेने के लिए जरूरी है कि आप अपने कार्ड को रिन्यू कर लें। अब आप अपने किसान क्रेडिट कार्ड का नवीनीकरण अपने घर बैठे आराम से कर सकते हैं। इसके लिए कुछ दस्तावेज जमा करने होंगे।

घर बैठे किसान क्रेडिट कार्ड का नवीनीकरण कैसे करें-

  • इसके लिए बैंक के किसान क्रेडिट कार्ड रिन्यूअल वेबसाइट https://www.indianbank.in/departments/digital-lending/ के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप Apply For KCC Digital Renew ऑप्शन में जाएं।
  • आगे आप अपनी भाषा चुने।
  • इसके बाद अपना केसीसी नंबर डालकर लॉगइन करें।
  • इसके बाद आप सभी डिटेल्स डालकर कार्ड को रिन्यू करें।

किसान क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने की प्रक्रिया (How to apply for Kisan Credit Card)

किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक साइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं और यहां किसान क्रेडिट कार्ड फॉर्म डाउनलोड करें। आपको इस फॉर्म को अपने जमीन के दस्तावेजों, फसल डिटेल के साथ भरना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरकर सबमिट कर दें, जिसके बाद आपको संबंधित बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड मिल जाएगा।
कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article