यूटिलिटी

कहीं आपकी बाइक की टंकी में मौजूद Petrol नकली तो नहीं, खुद इन तरीकों से करें असली की पहचान

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Feb 13, 2023, 12:34 PM IST

Petrol Check Real or Fake: पेट्रोल (Petrol) का इस्तेमाल करीब-करीब हर कोई रोजाना करता ही है, लेकिन उसमें भी धड़ल्ले से मिलावट की जा रही है। खुले में बिक रहे पेट्रोल में मिलावट तो होती ही है, लेकिन बड़ी-बड़ी कंपनियों के पेट्रोल पंप में भी पेट्रोल में मिलावट के मामले सामने आ रहे हैं।

Image

Petrol Check Real or Fake

Photo : iStock

Petrol Check Real or Fake: आज के दौर में हर कोई मिलावटी और नकली चीजों से परेशान है। शायद ही कोई बची है, जो या तो नकली है या फिर उसमें मिलावट की जा रही है। पेट्रोल (Petrol) का इस्तेमाल करीब-करीब हर कोई रोजाना करता ही है, लेकिन उसमें भी धड़ल्ले से मिलावट की जा रही है। खुले में बिक रहे पेट्रोल में मिलावट तो होती ही है, लेकिन बड़ी-बड़ी कंपनियों के पेट्रोल पंप में भी पेट्रोल में मिलावट के मामले सामने आ रहे हैं।

लोग भरोसा नहीं कर पा रहे हैं कि वह किस जगह से पेट्रोल भराएं। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि लोग असली पेट्रोल की पहचान कैसे करें। इसी को लेकर आज हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से अब आप आसानी से असली और नकली पेट्रोल की पहचान कर पाएंगे।

खुद ऐसे करें पेट्रोल की पहचान:-

  • पेट्रोल की शुद्धता की जांच आप उसकी डेंसिटी से भी कर सकते हैं। अगर पेट्रोल की डेंसिटी 730 से 800 के बीच है, तो वह शुद्ध माना जाता है, वहीं 730 से कम है और 800 से ज्यादा डेंसिटी होने पर तो उस पेट्रोल में मिलावट हो सकती है।
  • फिल्टर पेपर की मदद से भी आप पेट्रोल की पहचान कर सकते हैं। सबसे पहले आपको फिल्टर पेपर पर पेट्रोल की दो बूंदे डालनी होगी। करीब दो मिनट में पेट्रोल फिल्टर पेपर से उड़ जाएगा। अगर सूखने पर फिल्टर पेपर पर गहरे रंग का दाग रहता है तो समझ जाएं कि पेट्रोल मिलावटी है।
  • पेट्रोल की पहचान आप फोटो कॉपी करने वाले A4 साइज पेपर की मदद से भी कर सकते हैं। सबसे पहले आपको A4 साइज पेपर पर तेल की कुछ बूंद गिराने पर अगर धब्बा बन जाता है, तो समझ जाएं कि पेट्रोल में मिलावट है। वहीं अगर फिल्टर पेपर की तरह ही A4 साइज पेपर में धब्बा न हो तो वह पेट्रोल असली है।

हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी ओर से ऊपर बताए गए तरीकों से अब आप आसानी से असली और नकली पेट्रोल की पहचान कर पाएंगे।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article