3 करोड़ नए लोगों को जल्द मिल सकता है राशन कार्ड, फ्री मिलेगा अनाज

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की भूमिका केवल खाद्यान्न उपलब्ध कराने और योजना के संचालन तक सीमित है, जबकि लाभार्थियों की पहचान और सूची में बदलाव का काम राज्य सरकारें करती हैं।

केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बृहस्पतिवार को बताया कि सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से 2.21 करोड़ ऐसे लोगों के नाम हटाए हैं, जो राशन का लाभ पाने के पात्र नहीं थे। उन्होंने कहा कि इस कदम से अब वास्तव में जरूरतमंद और पात्र लोगों को योजना का लाभ देने का रास्ता खुल गया है। मंत्री के अनुसार, अपात्र लाभार्थियों को हटाने के बाद लगभग 3 करोड़ नए राशन कार्ड जारी किए जा सकते हैं। इससे उन परिवारों को सस्ते दरों पर अनाज और अन्य जरूरी खाद्य सामग्री मिल सकेगी, जो अब तक इस सुविधा से वंचित थे।

Ration Card

जल्द ही राशन कार्ड के लिए प्रॉसेस शुरू होगा।

स्मार्ट भंडारगृह प्रणाली के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने स्पष्ट किया कि राशन कार्ड हटाने का फैसला केंद्र सरकार ने नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से जिन 2.21 करोड़ अपात्र लाभार्थियों के नाम हटाए गए हैं, यह प्रक्रिया राज्य सरकारों ने अपने-अपने नियमों और मानदंडों के आधार पर पूरी की है।

End of Feed